छात्राओं की धरोहर यात्रा -
शहर के मुरथल अड्डा पर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय सोनीपत के इतिहास विभाग द्वारा तीन दिवसीय धरोहर यात्रा  का आयोजन किया गया ।  मीडिया प्रभारी डॉक्टर अमिता पंघाल ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्थानीय ऐतिहासिक  के बारे में जानकारी देना देना था। महाविद्यालय प्राचार्य। डॉक्टर संगीता सपड़ा डॉक्टर नवीन वशिष्ठ डॉक्टर सुभाष सिसोदिया डॉक्टर मिला बुधवार तथा श्री जोगिंदर छात्राओं के साथ सोनीपत यह जटवाड़ा में 500 साल पुराने खिज्र मकबरे पर गए। डॉक्टर नवीन वशिष्ठ ने बताया की तीनों दिन मिलाकर बीए प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष की लगभग 100 छात्राओं ने इस ऐतिहासिक स्थल की यात्रा की तथा इस मकबरे के इतिहास स्थापत्य कला तथा शैली के बारे में जानकारी प्राप्त की छात्राओं को इतिहास में इस मकबरे के महत्व के बारे में भी बताया गया छात्राएं स्वयं को ऐतिहासिक स्थल पर पाकर उत्साह से भर गई और उन्होंने महाविद्यालय परिवार प्राचार्य महोदय सहित सभी प्राध्यापकों का आभार प्रकट किया वह भविष्य में इस प्रकार के अन्य यात्राओं के लिए निवेदन किया।